अवैध शराब का विरोध करने पर मारपीट में जख्मी की मौत
सहरसा। बनगांव थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी श्यामल झा के पुत्र मनोरंजन झा को गांव में ही अ
सहरसा। बनगांव थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी श्यामल झा के पुत्र मनोरंजन झा को गांव में ही अवैध रूप से शराब बेचने का विरोध करना पड़ा भारी। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय मनोरंजन झा जमशेदपुर में ऑटो चलाकर जीविका चलाता था। मार्च महीने में होली के दौरान वह अपने घर पड़री आया था। जहां वह लॉकडाउन लग जाने के कारण गांव में ही रह रहा था। मृतक के स्वजनों ने बताया कि गांव में रहने के दौरान पास में ही कुछ व्यक्ति द्वारा अवैध शराब का कारोबार करने को लेकर मनोरंजन उसका विरोध करता था।जिसकी शिकायत बनगांव थाना पुलिस से भी कर चुका था। लेकिन पुलिस किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही थी।पिछले 2 जुलाई को मनोरंजन गांव में ही अकेले कहीं जा रहा था।मौका पाकर कुछ विरोधियों ने उस पर हमला बोल दिया। जिसमें मनोरंजन के सिर पर गहरा चोट पहुंचा। जिसे इलाज के लिए सहरसा ले जाया गया।जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उच्च स्तरीय इलाज हेतु पटना ले जाया गया।जहां शनिवार की सुबह मनोरंजन की मृत्यु हो गयी। मृत्यु की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन सहित ग्रामीणों ने पड़री होकर गुजरने वाले बख्तियारपुर सहरसा मुख्य सड़क को जाम कर दिया एवं आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने एवं अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर बनगांव थाना पुलिस पर भी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। जाम कर रहे लोगों ने बताया कि 2 जुलाई की शाम को हुई मारपीट घटना की सूचना बनगांव थाना पुलिस को देने के बाद भी बनगांव थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसके बाद वरीय पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना देने के बाद बनगांव थाना पुलिस द्वारा 2 लोगों को हिरासत में लिया। जिसे बाद में छोड़ दिया गया। उसके बाद मृतक के सदर अस्पताल में दिए गए फर्द बयान के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी जाम स्थल पर पहुंच एवं मृतक के घर जाकर परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया। एसडीपीओ ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी।घटना से संबंधित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की जा रही है।