चंदौर गांव के वार्ड तीन में कोरोना से एक की मौत, वार्ड को किया सील
सहरसा। प्रखंड के चंदौर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत रवि
सहरसा। प्रखंड के चंदौर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत रविवार को कोरोना से हो गई। मौत के बाद अधिकारियों ने उक्त वार्ड को सील कर दिया है। उस वार्ड को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है।
अंचल अधिकारी श्रीनिवास ने बताया कि मुंबई से आने के बाद कोरोना जांच की रिपार्ट में व्यक्ति को पॉजिटिव बताया गया था। इसके चलते उसकी मौत हो गई थी। जिस वार्ड में इस तरह की घटना हुई है, उस वार्ड को पूरी तरह से बांस बल्ला से सील कर दिया गया है। वार्ड समेत आसपड़ोस के टोले को सैनिटाइज कर दिया गया है। लोगों से बिना मास्क के कहीं भी नहीं निकलने की सलाह दी गई। लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज से प्रशासन भी पूरी तरह सचेत हो गया है। प्रखंड एवं अंचल में अनिवार्य कार्य ही निपटारा किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन भी मास्क जांच लगातार कर रही है। लोगो से जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलने तथा निकलते समय मास्क का उपयोग करने की हिदायत दे रहे हैं।