बीएड प्रशिक्षुओं ने किया कई स्कूलों में पौधरोपण
सहरसा। स्थानीय पटुआहा स्थित ईस्ट एन वेस्ट टीचर ट्रेनिग कॉलेज के बीएड सत्र 2019-21 प्रथम वर्ष के
सहरसा। स्थानीय पटुआहा स्थित ईस्ट एन वेस्ट टीचर ट्रेनिग कॉलेज के बीएड सत्र 2019-21 प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं द्वारा जिले के 15विद्यालयों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पिछले बाइस अक्टूबर से विभिन्न विद्यालयों में संचालित स्कूल एंगेजमेंट प्रोग्राम तहत पौधरोपण कार्यक्रम कर कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मनोहर उच्च विद्यालय,सहरसा में पौधरोपण करने के बाद ईस्ट एन वेस्ट फाउंडेशन पटना के चेयरमैन डॉ. रजनीश रंजन ने कहा यह हैरत और अफसोस की बात है कि जिस देश में, समाज में पेड़ पौधों को पूजने की प्रथा रही है, अब उसी देश में उसी समाज में पेड़ पौधे की संख्या कम होती जा रही है। कहा कि बदलते दौर के साथ लोगों का प्रकृति से रिश्ता कहीं न कहीं टूटने के आज पर्यावरण की स्थिति भयावह होते जा रही है। चेयरमैन ने कहा कि जब से इस सृष्टि की शुरुआत हुई है इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़ पौधे को पूजने की परम्परा रही है। विभिन्न वृक्षों में विभिन्न देवी-देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए आज जल जंगल को मानव प्रकृति द्वारा ही लगातार खत्म किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम मध्य विद्यालय मनोहर, रूपवती कन्या उच्च विद्यालय, प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, अनुग्रह नारायण सिंह उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय जेल कॉलोनी, कोसी कॉलोनी मध्य विद्यालय, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पूरब बाजार, चित्र गुप्त मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय तिवारी टोला, मनोहर हाई स्कूल, बैजनाथपुर, उच्च विद्यालय चंदौर, मध्य विद्यालय चंदौर, गजाधर साहू उच्च विद्यालय, सौरबाजार में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनोहर उच्च विद्यालय कार्यक्रम में कॉलेज के उप प्राचार्य मिथिलेश कुमार ,कॉलेज के प्राध्यापक सह जनसंपर्क पदाधिकारी अभय कुमार ,समन्वयक रंजय कुमार राजा, पर्यवेक्षक मोहन ठाकुर,शिक्षक सर्वेश कुमार, दीपक कुमार छात्र अध्यापक विकास कुमार, निरंजन कुमार, प्रकाश कुमार,ज्योति, पूजा, मनु भारती, मजहबीन परवीन, वंदना आर्यन, आराधना, कोमल ,नीतू,पिटु कुमार,,मनोहर मध्य विद्यालय में प्राध्यापक वसीभुल हक ,शिक्षक चंनद्रदेव ,सुबोध, रूबी कुमारी, महबूब आलम, दीपा कुमारी छात्र अध्यापक रागिनी कुमारी, मुन्ना, लक्ष्मण, पप्पू, सुधीर, संजय,बबलू ,खुशबू, निधि,नुपुर, आकाश केसरी, रंजना, नुपूर प्रशांत सहित अन्य मौजूद थे।