घर समेत हजारों की संपत्ति राख
सहरसा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहा पंचायत अंतर्गत मनौरी वार्ड नं 12 में रविवार की रात अज्ञात कार
सहरसा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहा पंचायत अंतर्गत मनौरी वार्ड नं 12 में रविवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से एक घर सहित हजारों रुपए की संपत्ति जल कर खाक हो गई। जबकि आग की चपेट में आने से एक मवेशी बुरी तरह झुलस गयी। उक्त बाबत पीड़ित गृहस्वामी सुरेंद्र साह ने सोनवर्षा अंचलाधिकारी उपेन्द्र कुमार तिवारी को एक आवेदन देकर सरकारी सहायता दिए जाने की गुहार लगाई है।
दिए आवेदन में बताया गया है कि सोहा पंचायत स्थित मनौरी वार्ड नं 12 निवासी पीड़ित गृहस्वामी सुरेंद्र साह सपरिवार अपने घर में सोए थे कि अचानक देर रात अज्ञात कारणों से बांस फूस के बने घर में आग लग गई। हो-हल्ला किए जाने के बाद किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। आग की चपेट में आने से एक गाय बुरी तरह झुलस गई। इस बाबत सोनवर्षा अंचलाधिकारी उपेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को क्षति का वास्तविक आकलन किए जाने को कहा गया है।