बनमा ईटहरी की प्रमुख बनीं माला देवी व उपप्रमुख सुमन
संसू बनमाईटहरी (सहरसा) अनुमंडल कार्यालय सिमरीबख्तियारपुर के सभागार में सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को बनमा ईटहरी प्रखंड के प्रमुख एवं उप प्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें माला देवी प्रमुख और सुमन कुमारी उपप्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुई।
संसू, बनमाईटहरी (सहरसा): अनुमंडल कार्यालय सिमरीबख्तियारपुर के सभागार में सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को बनमा ईटहरी प्रखंड के प्रमुख एवं उप प्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें माला देवी प्रमुख और सुमन कुमारी उपप्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुई।
चुनाव से पूर्व प्रखंड के सात पंचायतों में कुल दस पंचायत समिति सदस्यों को एसडीओ अनीषा सिंह ने एडीएम विनय कुमार मंडल की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता के साथ शराबबंदी की शपथ दिलाई जिसके बाद प्रमुख व उपप्रमुख पद के लिए चुनाव कराया गया। ईटहरी दक्षिणी की पंचायत समिति सदस्य माला देवी ने प्रमुख व सहुरिया उत्तरी की पंचायत समिति सदस्य सुमन कुमारी ने उपप्रमुख के लिए अपना नामांकन किया। दोनों पद के लिए अन्य सदस्यों द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। एसडीओ ने प्रमुख व उपप्रमुख को प्रमाण पत्र प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव उपरांत प्रमुख और उपप्रमुख का लोगों ने स्वागत किया। प्रमुख प्रतिनिधि सह पूर्व प्रमुख रमेश चंद्र यादव एवं उपप्रमुख प्रतिनिधि रणवीर यादव ने बताया कि निर्विरोध चुनाव से एकजुटता बनीं रहती है।
--------------
संसू, पतरघट (सहरसा): सोमवार को बाजार स्थित एक भवन में मुखिया संघ के अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमें जिप उपाध्यक्ष समेत कई मुखिया मौजूद थे। सर्वसम्मति से रमेशचंद्र राणा को संघ का अध्यक्ष चुना गया।
इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि जनता द्वारा जो जिम्मेवारी दी गई है उसका निर्वहन कर कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय व सहयोग रहने से विकास की गति तेज होगी। समारोह में प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष पद पर धबौली दक्षिणी मुखिया के अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। संचालन जिला राजद किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने किया। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के मुखिया, सरपंच, पंसस सहित कई जनप्रतिनिधि सहित आम लोग मौजूद थे। इस अवसर पर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र राणा ने जनप्रतिनिधियों के सांगठनिक एकता पर बल दिया। सरपंच विशुनदेव यादव ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सुरक्षा पर सवाल उठाया। कार्यक्रम को जिप सदस्य डा. मिथिलेश कुमार राणा, पूर्व संघ अध्यक्ष डा. प्राणमोहन सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि जयकांत यादव, जदयू जिला महासचिव चंद्रकिशोर यादव, पूर्व जिप सदस्य रविन्द्र यादव, अंजनी सिंह, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, पूर्व उपप्रमुख कुंवर रंजीत सिंह, सुमेश्वर यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष भीखा पासवान, लोजपा के बचनदेव यादव, मुखिया रंजन यादव, धीरेंद्र महतो, बिनोद यादव, अजय झा, रीना देवी, मनोज पासवान, उषा देवी, मंटू यादव, राजा यादव, गंगाराम, सरपंच विशुनदेव यादव, रामनाथ मंडल आदि ने संबोधित किया।