कई पंचायतों में उपमुखिया व उपसरपंच का हुआ चुनाव
जेएनएन सहरसा जिले के विभिन्न पंचायतों में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
जेएनएन, सहरसा: जिले के विभिन्न पंचायतों में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण उपरांत उपमुखिया व उपसरपंच का चुनाव कराया गया। जबकि शराब नहीं पीेने का भी संकल्प दिलाया गया।
सत्तरकटैया: महंथ सरयुग दास उच्च विद्यालय मेनहा परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में गुरुवार को नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बीडीओ अरविद कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सिहौल पंचायत के उप मुखिया एवं उप सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए। बारा पंचायत के मुखिया प्रेम शंकर कुमार एवं सरपंच विजय झा , सिहौल की मुखिया आशा देवी एवं सरपंच दुर्गा देवी समेत सभी नव निर्वाचित वार्ड सदस्य एवं वार्ड पंच सदस्यों को डीसीएलआर राजेन्द्र दास की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई। सभी प्रतिनिधियों को शराबबंदी कानून का पालन करने , शराब का सेवन नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। शपथ ग्रहण के बाद उप मुखिया एवं उप सरपंच का चुनाव किया गया। बारा पंचायत के उपमुखिया पद पर विनोद कामत एवं उप सरपंच पर लालबहादुर यादव निर्वाचित हुए। सिहौल पंचायत के उप मुखिया पद पर बेचन राम एवं उप सरपंच पद पर केदार राय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। बीडीओ द्वारा नव निर्वाचित उप मुखिया एवं उप सरपंच को प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप रजक एवं आई टी तनवीर अहमद आदि मौजूद थे।बनमाईटहरी: गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में जमालनगर पंचायत के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार ने पर्यवेक्षक मो. अजमल खुर्शीद की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कराया। मुखिया रीता देवी एवं सरपंच समेत सभी जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता के साथ- साथ नशामुक्त समाज बनने और बनाने की लिए शपथ दिलाई गई। उपमुखिया पद पर लक्ष्मी प्रसाद यादव एवं उपसरपंच पद पर सुधा रानी सर्वसम्मति से चुनी गई।
पतरघट : सभागार में गुरुवार को तीन पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बीडीओ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रेक्षक जिला खनन पदाधिकारी अनिल कुमार की उपस्थिति में बीडीओ आर्य गौतम ने पामा, पस्तपार एवं किसनपुर पंचायत के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाने बाद उपमुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव कराया। बीडीओ ने बताया कि पामा पंचायत से उपमुखिया शैलेन्द्र यादव, उपसरपंच अनिता देवी निर्वाचित हुई। पस्तपार पंचायत से उपमुखिया सावित्री देवी उपसरपंच मोल पासवान, किसनपुर पंचायत से उपमुखिया रंजीत कुमार यादव, उप सरपंच पद पर नरेश ठाकुर चुने गये। पामा के मुखिया बिनोद कुमार पप्पू, सरपंच रामाधीन मेहता, पस्तपार की मुखिया रीना देवी, सरपंच टूटू देवी, किशनपुर की मुखिया जीवनलता देवी, सरपंच सोनी देवी, सीओ सुक्रांत राहुल, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश रंजन, वरीय सहायक रणविजय झा, कर्मी सुधीर कुमार, अमरेन्द्र कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह मौजूद थे।
सौरबाजार:प्रखंड सभा भवन में पांच दिनों से जारी उपमुखिया एवं उपसरपंच के चुनाव में गुरुवार तक 15 पंचायत का शपथ ग्रहण कराया गया। शुक्रवार को सुहथ पंचायत के उपमुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव होगा। प्रखंड चुनाव कार्यालय के अनुसार गुरुवार को रामपुर, रोता एवं कढ़ैया पंचायत के उपमुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव कराया गया। बीडीओ सोनिया ढनढनिया ने तीनों पंचायत के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य एवं पंच सदस्य को शपथ दिलाई। रामपुर पंचायत से उपमुखिया गायत्री देवी, उपसरपंच सत्यनारायण यादव, रोता पंचायत से उपमुखिया अनिल कुमार साह, उपसरपंच सरिता देवी, कढ़ैया पंचायत से उपमुखिया किशोर कुमार, उपसरपंच संजय रजक निर्वाचित हुए हैं। इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधाकर पांडेय, शिक्षक हेमंत झा, राजेश कुमार, नरेश कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।सिमरीबख्तियारपुर: नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अंतिम दिन महखड़, तरियामा, भटोनी, चकभारो के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्यों के अलावा ग्राम कचहरी के पंचों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। बीडीओ डा. अमित कुमार ने मुखिया शगुफ्ता परवीन, उप मुखिया नमिता देवी, सरपंच नूरजहां खातुन, उपसरपंच उमेश मेहता व वार्ड सदस्य व चकभारो पंचायत के मुखिया कनीज फातमा उप मुखिया बबलू, उपसरपंच काशीराम पोदार व तरियामा पंचायत की मुखिया रंजू देवी, उप मुखिया अनुप्रिया कुमारी, सरपंच रामाकांत यादव, उपसरपंच सुशील यादव व भटोनी पंचायत के मुखिया सज्जन कुमार साह, उप मुखिया दिनेश कुमार मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह में पंचायती राज पदाधिकारी गुरुप्रसाद मंडल, शिक्षक चंदन कुमार, दिलीप पासवान, एहसान आलम, सरोज कुमार यादव, मोहम्मद कारो, हाजी महाज आलम, चांद मंजर इमाम सहित अन्य लोग उपस्थित।