विकास में पिछड़ा है बनमाईटहरी पंचायत
सहरसा। प्रखंड क्षेत्र में अब भी विकास पूरी तरह नहीं हो पाया है। सड़क स्वास्थ्य उच्च शिक्षा क
सहरसा। प्रखंड क्षेत्र में अब भी विकास पूरी तरह नहीं हो पाया है। सड़क, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा की हालत सुधर नहीं पाई है। 26 वर्ष बाद भी प्रखंड कार्यालय को अपनी जमीन व अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का भी दयनीय है। खासकर प्रखंड मुख्यालय के पूर्वी भाग में पड़ने वाले पंचायत के लोगों को यातायात की सुविधा नहीं मिल पाई है। कई ऐसी सड़कें है जो अन्य जगहों को जोड़ती है, परंतु उन सड़कों में बने गड्ढ़े विकास को मुंह चिढ़ा रही है। तेलियाहाट बाजार से खुराशान होते हुए एन एच 107 मुरली चौक, तेलियाहाट बाजार से अनुमंडल मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क में कीचड़ लगा रहता है। सभी पंचायतों में मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर उच्च स्तरीय विद्यालय का दर्जा तो दिया गया, लेकिन प्रतिवर्ष लगभग डेढ़ से दो हजार लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए गांव छोड़कर सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा जाना पड़ता है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय में किसी भी विषय के शिक्षक का पदस्थापन नहीं किया गया। मध्य विद्यालय के शिक्षक ही उच्च स्तरीय छात्रों को शिक्षा दे रही है। करीब एक लाख जनसंख्या पर आधारित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वर्ष 1994 में बनाया गया जहां आज तक लोगों को बेहतर इलाज नसीब नहीं हो पाया है। खासकर महिलाओं के लिए प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पायी है। प्रखंड मुख्यालय में शिक्षा कार्यालय नहीं रहने से चलंत कार्यालय चल रहा है। वर्ष 2008 में लाखों की लागत से बीआरसी भवन निर्माण कराया गया जो विभागीय उदासीनता के कारण आज तक पूरा नहीं हो पाया है।