गणेश चतुर्थी व्रत कर महिलाओं ने की पुत्र दीर्घायु की कामना
सासाराम। गणेश चतुर्थी का व्रत शुक्रवार को जिले में परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। पुत्रों के दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना के साथ माताएं निर्जला व्रत रहीं। शाम को चंद्र दर्शन के बाद गणपति पूजन कर पुत्रों की लंबी उम्र मांगी। दिन भर घरों में भक्तिमय माहौल रहा। सुबह घरों की साफ-सफाई की गई।
सासाराम। गणेश चतुर्थी का व्रत शुक्रवार को जिले में परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। पुत्रों के दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना के साथ माताएं निर्जला व्रत रहीं। शाम को चंद्र दर्शन के बाद गणपति पूजन कर पुत्रों की लंबी उम्र मांगी। दिन भर घरों में भक्तिमय माहौल रहा। सुबह घरों की साफ-सफाई की गई। व्रती महिलाओं ने तिल युक्तजल से स्नान किया। इसके बाद निर्जल व्रत का संकल्प कर आदि देव भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। दिन में तिल व चावल के लड्डू बांधे व बांटे गए। शाम को चंद्रदर्शन के बाद व्रती महिलाओं ने पुन: भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की तथा चंद्रमा व गणेशजी को अर्घ्य अर्पित कर मंगल कामना की। गणेशजी को तीन, तिथि को तीन व चंद्रमा को श्वेत चंदन व तिल युक्त जल से सात अर्घ्य दिए गए। भगवान गणेश को तिल का लड्डू आदि अर्पित की। पूजन-अर्चन के बाद फलाहार किया और जल ग्रहण किया। पूरे दिन माहौल भक्ति से ओतप्रोत रहा। आस्था व भक्ति के साथ व्रती महिलाओं ने विघ्न-बाधाओं को दूर करने के लिए पूरा दिन भगवान गणेश को स्मरण करते हुए बिताया।