जिस घर से पीड़िता बरामद हुई, उसमें उपद्रवियों ने लगाई आग
रोहतास। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की के साथ दुष्कर्म के हुए प्रयास की घटना को ले उपजा तनाव दूसरे दिन भी बना रहा।
रोहतास। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की के साथ दुष्कर्म के हुए प्रयास की घटना को ले उपजा तनाव दूसरे दिन भी बना रहा। जिसे देखते हुए छह थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। रविवार की रात एसपी सत्यवीर सिंह व एसडीएम विजयंत ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। इन अधिकारियों के गांव से जाने के बाद कुछ उपद्रवी तत्वों ने मोहम्मद इलियास खां के मकान मे आग लगा दी। आग की लपट देख कैंप कर रही पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर तत्काल काबू पा मकान को जलने से बचाया।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गांव मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए छह थानों की पुलिस कैंप कर रही है । पीड़िता को पुलिस मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई। वहीं न्यायालय में उसका बयान भी दर्ज कराया गया। घटनास्थल पर राजपुर के अलावे संझौली, काराकाट, नासरीगंज, बघैला व अकोढ़ीगोला थाने की पुलिस कैंप कर रही है। दुष्कर्म के प्रयास के चारों अभियुक्त को आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस लोगों पर पैनी नजर रख रही है। मालूम हो कि अपनी दादी के साथ शौच के लिए गई एक लड़की को गांव के ही चार लोगों द्वारा जबरन उठाकर एक घर में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया था।