Move to Jagran APP

आज से चलेगी आरा-रांची नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन

रोहतास। रेलवे की क्षेत्र में शुक्रवार को सासाराम वासियों की एक और हसरत पूरी हो जाएगी। आरा से रांच

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Feb 2019 06:37 PM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 06:37 PM (IST)
आज से चलेगी आरा-रांची नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन

रोहतास। रेलवे की क्षेत्र में शुक्रवार को सासाराम वासियों की एक और हसरत पूरी हो जाएगी। आरा से रांची तक प्रस्तावित एक्सप्रेस ट्रेन की परिचालन प्रारंभ हो जाएगा। रेलमंत्री पियुष गोयल दिल्ली से वीडियो कांफ्रेसिग से नई ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में पूर्व-मध्य रेल द्वारा गुरुवार की शाम अधिसूचना जारी कर दी गई। नई ट्रेन आरा से चलकर सासाराम, गया, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, कोडरमा होते हुए रांची जाएगी। शनिवार की रात लगभग नौ बजे रांची खुलेगी व अगले दिन सुबह आठ बजे आरा पहुंचेगी। उसी दिन दस बजे यह ट्रेन आरा से रांची के लिए खुलेगी।

loksabha election banner

सासाराम में यह ट्रेन अप में रविवार को 12.40 (आरा से) व डाउन में रविवार को सुबह में 4.33 में पहुंचेगी। विद्युतीकरण कार्य पूरा होने तक फिलहाल यह ट्रेन डीजल इंजन से चलेगी। नई ट्रेन का ठहराव बहुत कम स्टेशन पर होने के कारण इसे कुछ और स्टेशनों पर रोकने की मांग भी उठने लगी है। कारण कि रेलवे द्वारा जो समय सारणी जारी की गई है, उसमें बिक्रमगंज, पीरो, डेहरी व सोननगर जैसे स्टेशन का नाम शामिल नहीं है। नई ट्रेन का परिचालन शुरू होने पर पुलिस पब्लिक हेल्पलाइन के श्यामसुंदर पासवान, जावेद अख्तर, कुंडल सिंह समेत अन्य सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेलमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री व आरा के सांसद आरके सिंह समेत रेलवे अधिकारियों को बधाई दी है। कहा कि आरा से रांची के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की जाती रही है, इससे सासाराम के लोगों की पुरानी मांग पूरी हो गई है। नई ट्रेन का सासाराम में समय

अप 8639 (आरा से) डाउन 8640 (रांची से)

आगमन 12.40 आगमन 4.33

प्रस्थान- 01.10 प्रस्थान 5.03 रविवार शनिवार

आरा : 10.00 रांची : 21.05

गया : 14.15 मुरी : 22.15

कोडरमा : 14.58 बोकारो स्टील सिटी : 23.20

नेताजी सुवाषचंद्र बोस : 17.15 राजाबेरा : पास 23.50

राजाबेरा : पास - 18.35 नेताजी सुवाषचंद्र बोस : 12.20 रात

बोकारो स्टील सिटी : 18.50 कोडरमा : 01.38

मुरी : 20.05 गया : 03.10

रांची : 21.45 आरा : 08.00


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.