शेरशाह महोत्सव पर परंपरागत खेलों का होगा प्रदर्शन
रोहतास। आगामी 28 व 29 जनवरी को बेदा स्थित महिला बटालियन ग्राउंड में आयोजित होने वाले शेरशाह महोत्सव को भव्य बनाने में जिला प्रशासन अभी से ही जुट गया है। शेरशाह की जीवनी से लोगों को अवगत कराने के लिए गांव स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। इस दौरान स्कूलों में समारोह आयोजित कर शेरशाह से जुड़ी अहम जानकारियां देने के अलावे कुश्ती, कबड्डी, फुटबॉल समेत अन्य परंपरागत ,खेलों का आयोजन किया जाएगा।

डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि इस बार शेरशाह महोत्सव को जन व्यापी बनाया जाएगा। महोत्सव की महत्ता व व्यापकता को देखते हुए कार्यक्रम स्थल को परिवर्तित कर बेदा स्थित महिला बटालियन का ग्राउंड किया गया है। जहां कई कार्यक्रम के अलावे शेरशाह पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। खेल गतिविधियां गांव से जिला स्तर तक आयोजित की जाएगी। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।