इंद्रपुरी बराज में पानी के लिए केंद्रीय मंत्री ने फैक्स भेजा
रोहतास । काराकाट के रालोसपा सांसद व केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने ि
रोहतास । काराकाट के रालोसपा सांसद व केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जिले के इंद्रपुरी बराज में पानी की भारी कमी को बताते हुए उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्रियों को फैक्स भेजकर संयुक्त परिचालन समिति के निर्णय अनुरूप बराज को पानी देने का आग्रह किया है। गत 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री शिवपाल ¨सह यादव तथा मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री जयंत मालिया को भेजे गए फैक्स में श्री कुशवाहा ने कहा है कि इंद्रपुरी बराज में कम जलस्त्राव के कारण सोन कमांड क्षेत्र के किसानों को रबी की फसल के पटवन के लिए जूझना पड़ रहा है। उन्होंने रिहंद जलाशय संयुक्त प्रचालन
समिति की अनुशंसा के अनुरूप नियमित दस हजार क्यूसेक तथा मध्य प्रदेश के वाणसागर से पांच हजार क्यूसेक पानी देने का आग्रह किया है। ताकि सोन कमांड क्षेत्र के आठ जिलों के किसानों की रबी की फसलों को बचाया जा सके।
जल संसाधन विभाग मोनिट¨रग सेल के कार्यपालक अभियंता अवधेश ¨सह के अनुसार बराज पर 3220 क्यूसेक पानी रिहंद से प्राप्त हुआ है।
पूर्वी संयोजक नहर: 695
पश्चिमी संयोजक नहर: 2525
उचचस्तरीय नहर: 200
आरा मुख्य नहर: 1366
बक्सर मुख्य नहर: 866
चौसा नहर: 150
बक्सर शाखा नहर: 326
गारा चौबे शाखा नहर: 277
डुमरांव शाखा नहर: 30
भोजपुर वितरणी: 60