Move to Jagran APP

कानूनी प्रक्रिया में फंसी धान खरीद

रोहतास। प्रखंड के व्यापार मंडल परिसर में धान अधिप्राप्ति को लेकर गुरुवार को प्रखंड पैक्स अध्य

By Edited By: Published: Thu, 24 Dec 2015 06:57 PM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2015 06:57 PM (IST)
कानूनी प्रक्रिया में फंसी धान खरीद

रोहतास। प्रखंड के व्यापार मंडल परिसर में धान अधिप्राप्ति को लेकर गुरुवार को प्रखंड पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें धान क्रय की स्थिति का बुरा हाल होने के लिए सरकार को जिम्मेवार ठहराया गया। बैठक में बीसीओ अरुण कुमार लाल भी उपस्थित थे। जिनको सभी 20 पैक्स अध्यक्षों ने अपनी मांगों की सूची उपलब्ध कराई है। पैकस अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि कानूनी प्रक्रिया के जाल में धान अधिप्राप्ति का मामला फंस चुका है। जिसके कारण किसान अपना धान बिचौलिए के हाथों बेचने को विवश हो चुके है।

loksabha election banner

पिपरा के किसान सुखेदव ¨सह, रघुनाथपुर के नंद कुमार ¨सह, धवनी के रूपेश ¨सह का कहना है कि सरकार धान खरीद में ही भाई-भाई का चूल्हा अलग करने की सोच रख रही है। तभी तो एक पिता के तीन या चार पुत्र होंगे, उन्हीं के समुचित धान खरीदा जा सकता है। जबकि संयुक्त परिवार में राजस्व संग्रह में परिवार के मुखिया सहित अन्य सदस्य का नाम होता है। सरकार किसान हित की अनदेखी कर रही है। जिससे सरकारी आंकड़ों व जमीनी हकीकत में जमीन आसमान का अंतर है। पैक्स अध्यक्षों ने धान खरीद के लिए बोरा की उपलब्धता, क्रय धान का चावल बना जमा करने में आने वाले खर्च का भुगतान सहित अन्य मुद्दों को बैठक में उठाया। मौके पर सोनवर्षा पैक्स अध्यक्ष रवि पांडेय, अमौना के तेजू उपाध्याय, मोथा अध्यक्ष कामेश्वर ¨सह, जयश्री के रितेश कुमार ¨सह, दनवार के जयपाल ¨सह, गोड़ारी के अर¨वद प्रसाद, बेनसागर के प्रमोद यादव, किरही बजरंगी ¨सह सहित अन्य अध्यक्ष उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.