सासाराम से लौट रहे शिक्षक की रास्ते में मौत
सासाराम से निर्वाचन संबंधी कार्य कर गांव लौटने के क्रम में थाना क्षेत्र के कुरुर निवासी शिक्षक विश्वनाथ शर्मा की मौत रास्ते में ही हो गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 04:59 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 04:59 PM (IST)
रोहतास। सासाराम से निर्वाचन संबंधी कार्य कर गांव लौटने के क्रम में थाना क्षेत्र के कुरुर निवासी शिक्षक विश्वनाथ शर्मा की मौत रास्ते में ही हो गई। मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। स्वजनों ने बताया कि वे मध्य विद्यालय कुरुर में ही पदस्थापित थे। उनकी तबीयत पूर्व से ही खराब चल रही थी। सासाराम से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने पुत्र सुनील के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी अचानक पसीने से तरबतर हो कांपने लगे। स्थिति को समझ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर प्रखंड के शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें