Move to Jagran APP

झारखंड में गिरफ्तार अंतरप्रांतीय लुटेरा नोखा बैंक लूट में था शामिल

रोहतास। झारखंड के दुमका में गिरफ्तार हुआ अंतरप्रांतीय बैंक लुटेरा गिरोह का सरगना

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 07:08 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 06:45 AM (IST)
झारखंड में गिरफ्तार अंतरप्रांतीय लुटेरा नोखा बैंक लूट में था शामिल
झारखंड में गिरफ्तार अंतरप्रांतीय लुटेरा नोखा बैंक लूट में था शामिल

रोहतास। झारखंड के दुमका में गिरफ्तार हुआ अंतरप्रांतीय बैंक लुटेरा गिरोह का सरगना नसीम खान उर्फ जब्बार रोहतास जिले में भी बैंक लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। झारखंड पुलिस के समक्ष दिए गए स्वीकारोक्ति बयान में यह बात उसने स्वीकार की है। अपने बयान में उसने पं बंगाल, बिहार के सासाराम, बांका, जमुई, झारखंड के दुमका, धनबाद समेत उड़िसा और छत्तीसगढ़ में करीब 15 घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार रोहतास जिला में वर्ष 2011 में नोखा में हुए 62 लाख के बैंक लूटकांड में वह शामिल था। पुलिस की मानें तो लूट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद वह गुड़गांव दिल्ली में शरण ले लेता था। बैंक लुटेरा नसीम मूल रुप से हजारीबाग के बरही का रहने वाला है। फिलहाल वह दुमका सेंट्रल जेल में बंद है। लगभग डेढ़ दशक से अपराध की दुनिया में इस सक्रिय लुटेरा के आपराधिक इतिहास को रोहतास पुलिस भी फिलहाल खंगाल रही है। एसपी सत्यवीर सिंह के अनुसार जिला पुलिस झारखंड पुलिस से संपर्क कर विस्तृत जानकारी लेगी। जल्द ही उसे रिमांड पर ले पूछताछ कर सकती है। दुमका पुलिस ने एक दिन पहले वाहन चेकिग के दौरान उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.