सम्मानित किए गए स्टेट अवार्डी बाल वैज्ञानिक
मधुबनी में आठ से दस नवंबर तक आयोजित 27 वीं राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयनित तीन स्टेट अवार्डी बाल वैज्ञानिकों को बाल वैज्ञानिक विज्ञान केंद्र की ओर से रविवार को सम्मानित किया गया।
मधुबनी में आठ से दस नवंबर तक आयोजित 27 वीं राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयनित तीन स्टेट अवार्डी बाल वैज्ञानिकों को बाल वैज्ञानिक विज्ञान केंद्र की ओर से रविवार को सम्मानित किया गया। शहर के गौरक्षणी मोहल्ला स्थित जानकी सदन में आयोजित कार्यक्रम में स्टेट अवार्डी बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित करने का कार्य किया गया। जिसमें बाल वैज्ञानिक विज्ञान केंद्र की पूजा कुमारी, सूरज हरिजन उच्च विद्यालय की खुशी कुमारी व उच्च विद्यालय नासरीगंज की मानसी कुमारी शामिल है। साथ ही नेशनल बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए तैयारियों के संबंध में बताया गया।
सायंस फॉर सोसायटी के जिला समन्वयक सुदामा पांडेय ने बताया कि बीते दिनों राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले से सात बाल वैज्ञानिक शामिल हुए थे। जिसमें पांच लड़की व दो लड़का शामिल थे। जिसमें से बाल वैज्ञानिक विज्ञान केंद्र की पूजा कुमारी, सूरज हरिजन उच्च विद्यालय की खुशी कुमारी व उच्च विद्यालय नासरीगंज की मानसी कुमारी को प्रदर्शन के आधार पर स्टेट अवार्डी के रूप में चयन किया गया। जबकि बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल आयोजन में बेहतर प्रदर्शन व अहम भूमिका निभाने के एवज में अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल दिनारा को बेस्ट स्कूल का भी पुरस्कार दिया गया था।
चयनित तीनों स्टेट अवार्डी बाल वैज्ञानिक 22 नवंबर से पटना में आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे। जिसमें पूरे राज्य से चयनित 50 स्टेट अवार्डी बाल वैज्ञानिक भाग लेंगे। जिसमें से 30 का चयन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में केरल के तिरूवतंपुरम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया जाएगा। पूजा ने आरओ से निकले बेकार पानी का संरक्षण, खुशी ने इथनॉल तेल से जैव की संरक्षण व मानसी ने फेंके गए बेकार फूल से गुलाब जल व धूप बती का निर्माण विषय पर अपना प्रेजेंटेशन दिया था। सम्मान समारोह पर सेवानिवृत्त शिक्षक मुनमुन दूबे, अवध बिहारी त्रिपाठी के अलावा उत्पल कुमार, प्रमोद कुमार, आलोक कुमार मिश्र, सुधांशु तिवारी, अधिवक्ता रामाशंकर श्रीवास्तव, पूर्व बाल वैज्ञानिक मनीष कुमार, अजय कुमार