Move to Jagran APP

लहेरी में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

रोहतास। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लहेरी में मंगलवार को उन्नयन बिहार स्मार्ट क्लास क

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 05:32 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 05:32 PM (IST)
लहेरी में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
लहेरी में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

रोहतास। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लहेरी में मंगलवार को उन्नयन बिहार स्मार्ट क्लास का उद्घाटन बीईओ ललित मोहन सिंह ने किया। बीईओ ने स्मार्ट क्लास की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा पद्धति से अवगत कराने का यह बेहतर माध्यम है। अध्यक्षता  प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार शर्मा व संचालन साधनसेवी संतोष कुमार सिंह ने किया।

prime article banner

समारोह में मुख्य रुप से मुखिया सतोरना देवी, पूर्व मुखिया धनंजय कुमार सिंह, उप मुखिया सह विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, साधनसेवी  वीरेंद्र कुमार सिंह, शिक्षाविद श्याम बिहारी सिंह, नोडल शिक्षक राजकुमार साह शिक्षक सीआरसीसी मोहम्मद अंसारी, रंजन कुमार ओझा, जयप्रकाश सिंह, संजय तिवारी, संजय राम, शिक्षक प्रभु कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश भारती, संजय द्विवेदी, अरविद पासवान, विक्रमा प्रसाद, शिक्षिका कुमारी नंदिता, पूनम कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.