धूमधाम से मनाया गया श्रीराम विवाह महोत्सव
प्रखंड के पडुरी गांव में चल रहे भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के पांचवें दिन रविवार को श्रीलक्ष्मी प्रपत्र जीयर स्वामी जी के सानिध्य में श्रीराम-सीता विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें कई संत महात्मा जनप्रतिनिधियों के अलावा हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तिभाव व पूरीआस्था के साथ विवाहोत्सव मनाया गया।
प्रखंड के पडुरी गांव में चल रहे भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के पांचवें दिन रविवार को श्रीलक्ष्मी प्रपत्र जीयर स्वामी जी के सानिध्य में श्रीराम-सीता विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें कई संत महात्मा, जनप्रतिनिधियों के अलावा हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तिभाव व पूरीआस्था के साथ विवाहोत्सव मनाया गया।
²श्यों को देख माहौल मानों ऐसा बना की लोग त्रेतायुग में श्रीराम-सीता के विवाह का साक्षात दर्शन कर रहे हों। भक्तिभाव से विभोर लोग बीच-बीच मे भगवान श्रीराम व जगतजननी मां सीता का जय कारा लगाते रहे। इस दौरान द्वार पूजा, हल्दी से लेकर राजा जनक द्वारा कन्यादान तक की रस्म की मनोहर झांकी परंपरानुसार गीत-संगीत के साथ प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में दूल्हे राजा भगवान श्रीराम को द्वारपूजा के लिए राजा जनक के दरवाजे तक ले जाने वाले कहार से पुरोहित्य कार्य तक की इस नाट्य कला का पात्र के रूप में अभिनय खुद संत महात्मा ही निभा रहे थे। एक-एक झांकी उपस्थित श्रद्धालुओं की भीड़ को त्रेता युग के करीब ले जा रही थी। जिस प्रकार से पुष्प वाटिका में भगवान श्रीराम व माता सीता का पहला मिलन हुआ था, उसकी झांकी दर्शकों को दिखाई गई। विवाह महोत्सव में आचार्य विजय द्विवेदी, ललन त्रिपाठी, सचिदानंद दुबे, सुरेंद्र पांडेय, अनिल त्रिपाठी, विनोद मिश्र ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिसमें निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, कामेश्वर दुबे, राजाराम पांडेय, रंजीत सिंह, संग्राम सिंह, काशीनाथ पांडेय, सुधीर सिंह समेत कई लोग काफी तत्पर दिख रहे थे।