शिव शक्ति ज्ञान महायज्ञ की निकली कलश यात्रा
रोहतास। प्रखंड के गोगहरा गांव मे आयोजित शिव शक्ति ज्ञान महायज्ञ को ले गुरुवार को कलश यात्र
By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 07:21 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 07:21 PM (IST)
रोहतास। प्रखंड के गोगहरा गांव मे आयोजित शिव शक्ति ज्ञान महायज्ञ को ले गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। बक्सर से गंगा जल लेकर करगहर शिव मंदिर पर आए कावरियो का लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में गाजे बाजे के साथ महिला-पुरुष श्रद्धालु करगहर, बरेहटा होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। समिति के अध्यक्ष अयोध्या पासवान ने बताया कि यज्ञ मे प्रवचनकर्ता रामेश्वर मिश्र भोजपुरिया के अलावा कई संत महात्मा का आगमन हो रहा है। इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 14 फरवरी को होगी। कलश यात्रा में अमित पटेल, राम अशीष सिंह, जयनारायण पासवान , रामाश्रय सिंह, रंजित सिंह, अजय भगत, बेचन सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें