सहज योग से होता है स्मरण शक्ति का विकास
रोहतास। स्थानीय महिला कॉलेज परिसर में सहज योग व संगीत समारोह आयोजित किया गया।
रोहतास। स्थानीय महिला कॉलेज परिसर में सहज योग व संगीत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विदेशी भक्तों के वैदिक मंत्रों से परिसर गुंजायमान हो उठा। समारोह की शुरुआत मनी शर्मा व अंजली पांडेय के स्वागत गान से हुई। कार्यक्रम में मां निर्मला द्वारा बताए गए सहज योग की जानकारी दी गई। ध्यान योग, आत्म साक्षात्कार के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि सहज योग से शांति, समाधान व आनंद की प्राप्ति होती है। सहज योग अभ्यास व स्मरण शक्ति का विकास करता है। शारीरिक व मानसिक बीमारियों में भी लाभ पहुंचाता है। मां निर्मला की यूक्रेन से आई अनुयायी माशा मार्चेनकोवो ने गणेश जी के एक सौ आठ नामों को सस्वर गाकर उपस्थित श्रोताओं को आश्चर्यचकित
कर दिया। फिर शुरू हुआ संगीत का सिलसिला। विदेशियों द्वारा गाई गई कव्वाली दमादम मस्त कलंदर भी श्रोताओं के दिल को छू गई। संचालन कोऑर्डिनेटर बीएन तिवारी ने किया। विदेशियों के जत्थे में रूस से माइकल, यूक्रेन से निकोलय, रूस से स्वेटलाना, चीन से झु, चीन से ही ली, रूस से डारिया, चीन से पाउक्यू, यूक्रेन से माइकोला, यूके से कोलिन, यूक्रेन से कैटरीना, विरालिया ऑस्ट्रिया से मरिला निर्मला व जानकी डायना, कनाडा से देवेंद्र, यूक्रेन से वलाडिसिल्वा, रूस से एवजिनिया, न्यूजीलैंड से चियांग समेत अन्य विदेशी भक्त मौजूद थे। इस अवसर पर सहज योग डेहरी के सत्येंद्र गुप्ता, साधना अग्रवाल, पीयूष राजा, सुधा गुप्ता, शिवम सहित मां निर्मला के अनुयायी उपस्थित थे।