जैविक विधि से सब्जी की खेती का मिला प्रशिक्षण
आरा संस्करण के लिए अनिवार्य फोटो- 26 एसआरएम 18 - महिलाओं की आमदनी बढ़ाने पर बल संवाद
आरा संस्करण के लिए अनिवार्य
फोटो- 26 एसआरएम 18
- महिलाओं की आमदनी बढ़ाने पर बल
संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज : रोहतास। बहुद्देशीय राजकीय सहकारी समिति पटना व नाबार्ड की ओर से सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नोआंव में बुधवार को समाप्त हुआ। यहां पांच बैच में कुल 150 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सब्जियों की जैविक विधि से खेती पर प्रशिक्षण दिया गया।
स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रीता ¨सह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. रतन कुमार, डॉ. राकेश कुमार ने सैद्धांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। कहा कि यह समूह के महिलाओं को जीविकापार्जन के लिए बहुत ही लाभकारी होगा। इससे एक तो जैविक खेती की जागरूकता बढ़ेगी, दूसरे पूंजी की समस्या को दूर करेगा। इस विधि से उत्पादित सब्जियों की काफी मांग है। इससे किसानों की और विशेष तौर पर समूह की महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी। यह नकदी खेती है। जिला में चलाए जा रहे जीविका विकास कार्यक्रम के तहत
प्रशिक्षण डीडीएम संजय कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण की समाप्ति पर संस्था के जिला के सदस्य, पर्यवेक्षक ओमप्रकाश ¨सह, सोनू ¨सह, मोनू ¨सह सहित कई अन्य उपस्थित थे।
रिपोर्ट : पार्थसारथि पांडेय, संपादन : ब्रजेश पाठक