गांवों में शिक्षा का अधिकार को बताएंगे कलाकार
रोहतास। शिक्षा को मौलिक अधिकार बताने के लिए शुक्रवार को शिक्षा अधिकार यात्रा वाहन पंचायतों के लिए र
रोहतास। शिक्षा को मौलिक अधिकार बताने के लिए शुक्रवार को शिक्षा अधिकार यात्रा वाहन पंचायतों के लिए रवाना हुआ। यात्रा वाहन को डीपीओ सर्व शिक्षा मो. सईद अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीपीओ ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ आपदा प्रबंधन, बाल विवाह, नामांकन अभियान, स्वास्थ्य व स्वच्छता, दहेज प्रथा, सड़क सुरक्षा समेत अन्य विषयों पर जागरूक करना कला जत्था कलाकारों का मुख्य कार्य होगा।
कार्यक्रम संभाग प्रभारी जियाऊल हक ने बताया कि दो ग्रुप में कला जत्था कलाकारों को पूरे जिले में रवाना किया गया। कला जत्था के सदस्य सांस्कृतिक समेत अन्य गतिविधियां आयोजित कर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। पहली टीम के लिए विरेंद्र तिवारी व दूसरी टीम के लिए यशवंत कुमार को ग्रुप लीडर बनाया गया है। इस कार्यक्रम को जिले के सभी पंचायतों में चलाया जाएगा।