भ्रष्टाचार के खिलाफ सेविकाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
भाउचर पास करने में विलंब होने पर ग्रामीण क्षेत्र की सेविकाओं ने बुधवार को काया।
रोहतास। भाउचर पास करने में विलंब होने पर ग्रामीण क्षेत्र की सेविकाओं ने बुधवार को कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित सेविकाओ ने सीडीपीओ कार्यालय मे भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया व जम कर नारेबाजी की। सेविका उषा देवी, संध्या देवी, बसंती देवी आदि ने आरोप लगाया कि भाउचर पास करने के नाम पर सीडीपीओ द्वारा पैसा मांगा जाता है। पैसा नहीं देने पोषाहार की राशि बंद कर दिया जाता है। अधिकारी सेंटर पर समय के बाद निरीक्षण करने जाते है। निरीक्षण के दौरान अधिकारी के जाने पर वाहन के तेल का खर्चा मांगा जाता है।
वहीं सीडीपीओ कुमारी पुष्पा ने आरोप को निराधार बताया। कहा कि वे नियमित सेंटर का विजिट करती हैं। लापरवाही पर उन्हें चेतावनी दी जाती है। जिससे कुछ लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।