Move to Jagran APP

अनुमंडल क्षेत्र में लू का कहर जारी, पारा पहुंचा 43 पार

रोहतास। अनुमंडल क्षेत्र में एक बार फिर भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। सुबह आठ बजे के बाद से ही लोग घरों

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 May 2018 06:43 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 06:43 PM (IST)
अनुमंडल क्षेत्र में लू का कहर जारी, पारा पहुंचा 43 पार
अनुमंडल क्षेत्र में लू का कहर जारी, पारा पहुंचा 43 पार

रोहतास। अनुमंडल क्षेत्र में एक बार फिर भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। सुबह आठ बजे के बाद से ही लोग घरों में कैद हो जाने को विवश हैं। हर बढ़ते दिन के साथ तापमान बढ़ता जा रहा है। आसमान से बरसते इन अंगारों की वजह से बड़े पैमाने पर लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में हीट स्ट्रोक की वजह से परेशानी बढ़ने की आशंका है। गर्मी तल्ख हो चली है। अब वह पूरे रौद्र रूप में है। सोमवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में इसके और ऊपर जाने की संभावना जताई जा रही है। गर्मी से स्कूली छात्र से ले खुले आसमान के नीचे काम करने वाले मजदूर तक परेशान हैं। स्कूलों का समय कम करने की मांग भी अभिभावकों द्वारा उठने लगी है। पशु से ले जानवर तक परेशान :

loksabha election banner

भीषण गर्मी से बेहाल पशु-पक्षी पानी खोजते फिर रहे हैं। पिछले दो दिनों से पारा चढने लगा है। मनुष्य तो किसी तरह पानी की व्यवस्था कर ले रहे हैं, लेकिन पशुओं के लिए परेशानी बनी हुई है। पानी के लिए नीलगाय हो या अन्य जंगली जानवर, पक्षी पानी को खोजते हुए काफी दूर-दूर तक निकल जा रहे हैं। कैमूर पहाड़ी से सटे मैदानी क्षेत्र के लोग इस आशंका से त्रस्त हैं कि पानी की खोज में कहीं जंगली जानवर मैदानी क्षेत्रों का रुख न कर लें। शर्बत-लस्सी की दुकानों पर बढ़ रही भीड़ :

लगातार बढ़ रही गर्मी ने शर्बत, ठंडई व लस्सी की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ा दी है। ठंडा पानी व आइसक्रीम का बाजार भी चढ़ गया है। शहर में इन दिनों दोनों ही आइटम की डिमांड बढ़ गई है। पेयजल की बढ़ती किल्लत से वाहनों से ठंडे पानी के जार घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। 40 फीसद पानी की बोतल छोटी दुकानों पर बिकती हैं। ऐसे में बोतल पानी को ठंडा करने के लिए बर्फ की डिमांड भी बढ़ गई है। कहते हैं चिकित्सक :

गर्मियों के मौसम में हमें सीधे तौर पर धूप से बचना है। तेज धूप से आकर तुरंत कभी भी नहाना नही चाहिए, क्योंकि हमारे शरीर के तापमान में सर्दगर्म की शिकायत भी आ सकती है। पुदीना, आम का रस, पन्ना, नीबू जीरा काला नमक का शर्बत भी बहुत फायदेमंद होता है, इसलिए इन पेय पदार्थों को जरूर पीना चाहिए।

डॉ. अनिल कुमार

अनुमंडलीय अस्पताल, डेहरी रिपोर्ट : उपेंद्र मिश्र, संपादन : ब्रजेश पाठक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.