पूर्व प्रमुख के निधन पर शोक की लहर
रोहतास। पूर्व प्रमुख व सीपीआइ नेता 86 वर्षीय रामजी ¨सह के निधन से प्रखंड में शोक की लहर दौड
रोहतास। पूर्व प्रमुख व सीपीआइ नेता 86 वर्षीय रामजी ¨सह के निधन से प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों व पार्टी नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अमियावर में पूर्व मुखिया अजय ¨सह की अध्यक्षता में शोकसभा की गई। जिसमें उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। उनके पुत्र पूर्व मुखिया सुनील कुमार ¨सह ने बताया कि गत चार नवंबर को गांव के पास सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए थे। जिससे उनके सिर में गहरी चोट लग गई थी। उन्हें इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। बाद में चिकित्सकों की सलाह पर घर लाया गया, जहां शनिवार को उनका निधन हो गया। वे कई बार अमियावर पंचायत के मुखिया व 1978 से 2001 तक नासरीगंज के प्रखंड प्रमुख रहे। 1980 व 85 में काराकाट विधान सभा से सीपीआइ के प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़े। हालांकि इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। शोक व्यक्त करने वालों में सीपीआइ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रो. र¨वद्र नाथ राय, पूर्व विधायक रामचंद्र ¨सह, पूर्व माले विधायक अरुण ¨सह, विजेंद्र केसरी, राकेश श्रीवास्तव, प्रो. बलिराम मिश्र, प्रखंड प्रमुख पवन कुमार, संजय कुमार, पैक्स अध्यक्ष शैलेद्र ¨सह, बबन ¨सह कुशवाहा, मंटू ¨सह,अमित कुशवाहा, सगीर अहमद, शिक्षक सुरज प्रसाद, कामेश्वर ¨सह, थानाध्यक्ष सम्राट ¨सह समेत अन्य शामिल हैं।