शराबी गिरफ्तार
रोहतास। थाना क्षेत्र के देवडिही गांव से पुलिस ने नशे एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर शुक्रवार
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 05:01 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 05:01 PM (IST)
रोहतास। थाना क्षेत्र के देवडिही गांव से पुलिस ने नशे एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि देवडिही गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति गली में हंगामा कर रहा है। पुलिस तत्काल गांव में पहुंच केनारकला खुर्द निवासी शिवमूरत बिद को नशे की हालत में पकड़ मेडिकल जांच कराने के बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस ने आज जेल भेज दिया। बताया कि वह अपने ससुराल देवड़िही में आया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें