Move to Jagran APP

नेताजी ने देश की आजादी के लिए किया कार्य : पूर्व विधायक

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रखंड इकाई ने पहलेजा मोड़ कार्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह व संचालन जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 09:39 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 09:39 PM (IST)
नेताजी ने देश की आजादी के लिए किया कार्य : पूर्व विधायक
नेताजी ने देश की आजादी के लिए किया कार्य : पूर्व विधायक

संवाद सहयोगी, डेहरी ऑनसोन : रोहतास। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रखंड इकाई ने पहलेजा मोड़ कार्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह व संचालन जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव ने कहा कि नेताजी काम में विश्वास रखते थे तथा आइसीएस में चयन होने के बावजूद उन्होंने भारत माता की सेवा करने का प्रण लिया था। उन्होंने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी सिद्धांतों व देशभक्तों की पार्टी है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रे•ाों के खिलाफ लड़ने के लिए नेताजी ने जापान के सहयोग से आजाद हिद फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिद का नारा देश का राष्ट्रीय नारा बन गया है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि पराक्रम दिवस पर युवाओं को नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। धन्यवाद ज्ञापन चंदन चौबे ने किया।

मौके पर जिला महामंत्री विजय सिंह, अरुण पांडेय, उपाध्यक्ष अशोक साह, शरतचंद संतोष, राकेश सिंहा, सदस्य विशु सिंह, बबल कश्यप, निर्दोष पांडेय, प्रकाश गोस्वामी, प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडेय, संजय गुप्ता, संजय गौतम, संतोष सिंह, दिलीप गुप्ता, अमित तिवारी, अनिल कुमार, अजय पांडेय, परमहंस सिंह, अखिलेश सिंह, सुप्रिया कुमारी समेत उपस्थित थे।

चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्र में मनी नेताजी की जयंती

संवाद सूत्र, नासरीगंज : रोहतास। स्थानीय उत्सव पैलेस में महर्षि पतंजलि योग व प्राकृतिक चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्र में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती प्रशिक्षण केंद्र के जिला कॉर्डिनेटर डॉ.विश्वनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में मनाई गई।इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धंजलि अर्पित की गई।

जिला कोर्डिनेटर ने कहा कि नेताजी देश के महान योद्धा थे।उनका बलिदान पूरा देश सदा याद रखेगा।।मौके पर सेवानिवृत बीडीओ महेंद्र प्रसाद सिंह, अजित कुमार, योगेंद्र सिंह, विष्णु भगवान, सुशील कुमार, अंटू प्रसाद समेत बड़ी संख्या में चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.