लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हुए कई जनप्रतिनिधि
रोहतास। लोकतंत्र के महापर्व में आम व खास दोनों वोटरों ने भाग लिया। सासाराम के सांसद छेदी पा
रोहतास। लोकतंत्र के महापर्व में आम व खास दोनों वोटरों ने भाग लिया। सासाराम के सांसद छेदी पासवान, राज्यसभा सदस्य गोपाल नारायण सिंह के अलावे कई जन प्रतिनिधि व अधिकारियों ने मतदान किया।
सांसद ने कहा कि वे विकास के लिए मतदान किया, ताकि बिहार में विकास की गति और जोर पकड़ सके। इनकेअलावा दिनारा के जदयू प्रत्याशी व मंत्री जयकुमार सिंह, सासाराम के जदयू प्रत्याशी डा. अशोक, रामेश्वर चौरसिया, राजेश गुप्ता, नोखा में अनिता देवी, डेहरी में सत्यनाराण सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रदीप जोशी, फतेहबहादूर सिंह, काराकाट में पूर्व विधायक व जदयू प्रत्याशी राजेश्वर राज, भाकपा माले के अरुण सिंह, करगहर में कांग्रेस प्रत्याशी संतोष मिश्र, जदयू प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह, चेनारी के जदयू प्रत्याशी ललन पासवान, मुरारी गौतम, चंद्रशेखर पासवान समेत अन्य ने अपने- अपने बूथ पर मतदान किया। वहीं राज्यसभा के सदस्य गोपाल नारायण सिंह ने परिवार के साथ जमुहार बूथ पर जाकर मतदान किया।