कई घरों के उड़े छज्जे
रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के धवनियां गांव में आए बवंडर ने भारी नुकसान पहुंचाया है। कई घरों
By Edited By: Published: Mon, 19 Sep 2016 02:51 AM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2016 02:51 AM (IST)
रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के धवनियां गांव में आए बवंडर ने भारी नुकसान पहुंचाया है। कई घरों में लगे कराकट, एसवेस्टस की छत तथा झोपड़ियां उड़ गई हैं। दर्जनों पेड़ भी उखड़ गए हैं। जिससे लोगों को काफी क्षति हुई है।
ग्रामीण विश्वनाथ ¨सह ने बताया कि शुक्रवार को तेज बारिश के साथ आए तूफान ने मध्य विद्यालय में एनटीपीसी द्वारा बनाए गए शौचालय की छत उड़ा ले गया। वहीं उमेश साह के दलान का कराकट का छज्जा उड़ गया। तूफान से ट्रांसफार्मर का पोल भी धराशाई हो गया है, जिसके कारण गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। जबकि किसान ललन साह, विश्वनाथ ¨सह, हरिहर गिरी व हृदया चंद्रवंशी ने बताया कि तूफान ने उनका लगभग 150 से अधिक पेड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया है। कई पेड़ जड़ से ही उखड़ गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें