35 भूमिहीनों के बीच जमीन की हुई बंदोबस्ती
रोहतास। प्रखंड के चवरियां ग्राम में अनुसूचित जाति के भूमिहीनों के बीच जमीन की बंदोबस्ती की गई। कुल
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 04:39 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 04:39 PM (IST)
रोहतास। प्रखंड के चवरियां ग्राम में अनुसूचित जाति के भूमिहीनों के बीच जमीन की बंदोबस्ती की गई। कुल 35 भूमिहीनों को जमीन का कार्ड दिया गया। बीडीओ कुमुद रंजन, सीओ आशीष कुमार, सीआइ सैयद बादशाह, मुखिया सरस्वती देवी, पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में सभी भूमिहीनों को दो-दो डिसमिल जमीन बंदोबस्त की गई। मुखिया प्रतिनिधि रविद्र कुमार सिंह ने बताया कि चवरिया गांव के इन भूमिहीनों को बंदोबस्ती का कार्ड उन्हें प्रदान कर दिया गया है। मौके पर कृषि समन्वयक नवनीत किशोर सिंह, अमेठी मुखिया विद्यासागर पासवान, बीडीसी मनोज कुमार, राजस्व कर्मचारी रूपेश कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें