अब सासाराम से चलेगी रांची-डेहरी इंटरसिटी एक्सप्रेस
??????? ??????? ?? ????? ????? ?????? ?? ?? ???? ???? ?? ?? ??? ?? ??? ????? ????? ?? ????? ?? ???? ?? ??????? ????????? ?? ??????? ??????? ????? ??? ?? ?????-???? ??? ?? ???????? ???? ?? ?? ??? ???????? ????????? ?? ??????? ??????? ?? ???? ?? ?????? ?? ??????? ?? ????? ??? ???? ??????? ??? ????? ?? ???? ?? ?? ???? ????? ?? ?? ???? ?????? ??????? ?? ???? ?? ????? ???-??????? ?????? ?? ??? ???? ???? ????????? ?? ?? ????? ???? ??? ??????? ?????
रोहतास। सासाराम वासियों की ट्रेन ठहराव संबंधी एक और मांग पूरी हो गई है। एक माह पूर्व रांची से डेहरी तक शुरू नई इंटसिटी एक्सप्रेस का परिचालन सासाराम होगा। इसे ले पूर्व-मध्य रेल ने अधिसूचना जारी कर दी है। इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन सासाराम से करने के निर्णय से सासाराम के लोगों में खुशी व्याप्त है। लोगों को कहना है कि इससे रेलवे को और अधिक राजस्व प्राप्त तो होगा ही, खासकर आरा-सासाराम रेलखंड से सफर करने वाले यात्रियों को भी रांची जाने में सहूलियत होगी।
16 अक्टूबर को रांची से यह ट्रेन शाम 5.15 में खुलकर सासाराम रात 11.55 पहुंचेगी, जबकि सुबह में 3.35 में सासाराम से प्रतिदिन रांची के लिए खुलेगी, जो सुबह 10.05 में रांची पहुंचेगी। रेलवे ने यहां उपलब्ध सुविधाओं को देखते हुए इस ट्रेन को सासाराम से चलाने का निर्णय लिया है। फिलहाल यह ट्रेन प्लेटफार्म संख्या चार पर ठहरेगी। पूर्व-मध्य रेल के सीपीटीएम द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक रेलवे बोर्ड ने 14 अक्टूबर को रांची-डेहरी इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार करने संबंधी पत्र निर्गत किया था। इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार होने के साथ ही डेहरी-बरवाडीह व गया-डेहरी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन विस्तार करने की संभावना प्रबल हो गई है।
बताते चले कि पिछले माह पलामू सांसद बीडी राम के मांग पर रेलवे ने रांची से डेहरी तक 18635-18636 नंबर से नई इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया था। उसी समय से सासाराम से चलाने की मांग उठने लगी थी। सासाराम सांसद छेदी पासवान, राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह के अलावा पुलिस पब्लिक हेल्पलाइन के श्यामसुंदर पासवान, कुंडल सिंह, जावेद अख्तर समेत अन्य सदस्यों ने रेल मंत्री से ले विभागीय अधिकारी को पत्र भेज सासाराम से चलाने की मांग की थी। जिसके बाद विभाग ने नई ट्रेन को सासाराम से चलाने के लिए उपलब्ध सुविधाओं का आंकलन कर प्रतिवेदन सौंपा गया था। रेल प्रशासन ने तत्काल निर्णय लेते हुए सासाराम से रांची तक इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया।