Move to Jagran APP

ससुराल आए पति ने चाकू घोप की पत्नी की हत्या

यदुनाथपुर थाना क्षेत्र के मटीयाव गांव में बुधवार की देर रात अपने ससुराल आए पति ने चाकू घोंप कर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका विभा देवी उम्र 2

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 09:29 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:12 AM (IST)
ससुराल आए पति ने चाकू घोप की पत्नी की हत्या
ससुराल आए पति ने चाकू घोप की पत्नी की हत्या

रोहतास: यदुनाथपुर थाना क्षेत्र के मटीयाव गांव में बुधवार की देर रात ससुराल आए पति ने चाकू घोंप कर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका विभा देवी उम्र 28 वर्ष फुटन सिंह की पत्नी थी। घटना को अंजाम दे भाग रहे पति को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस गिरफ्तार पति से घटना के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है।

prime article banner

स्वजनों ने बताया कि झारखंड के गढ़वा जिला के कांडी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी फूटन सिंह बुधवार की शाम यहां आया था। विभा कुछ दिन पहले ही यहां आई हुई थी। खाना खाकर पति पत्नी दोनों घर में किवाड़ बंद कर लिए । देर रात विभा की तेज चीखने की आवाज आई । आवाज सुन घर वाले किवाड़ खुलवाने लगे, किसी तरह फूटन ने दरवाजा खोल भागने लगा। जब घर वाले कमरे के अंदर गए तो विभा खून से लथपथ पड़ी थी। घर वालों को यह स्थिति देख समझते देर नहीं लगी कि फूटन हत्या कर भाग रहा है। वे शोर मचा ग्रामीणों को भी इसकी जानकारी दी। गंभीर रूप से जख्मी विभा को अनुमंडलीय अस्पताल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सोन नदी के रास्ते भाग रहा फूटन को ग्रामीण पकड़ लिए व तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्वजनों की मानें तो विभा के शरीर पर चाकू से कई जगह वार किया गया था, साथ ही उसकी आंख में भी चाकू घोप दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम करा स्वजनों को उसका शव सौंप दिया गया। यदुनाथपुर थानाध्यक्ष श्यामनंदन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार फूटन से पूछताछ की जा रही है। मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किस बात को लेकर फूटन किस बात को लेकर आक्रोशित हो हैवानियत पर उतारू हुआ, इसकी जानकारी ली जा रही है। घटनास्थल पर सीआरपीएफ 47 वी बटालियन के सहायक समादेष्टा सुभाष चंद्र झा, चुटिया थानाध्यक्ष श्रीराम चौबे ने भी घटनास्थल पर पहुंच लोगों से घटना की जानकारी ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.