ऐतिहासिक गुप्ताधाम गुफा के अंदर भारी जलजमाव
रोहतास। ऐतिहासिक गुप्ताधाम गुफा में भारी जलजमाव व कचरा के कारण समस्या विकराल होती जा र
रोहतास। ऐतिहासिक गुप्ताधाम गुफा में भारी जलजमाव व कचरा के कारण समस्या विकराल होती जा रही है। गुफा में गैस होने से बाबा गुप्तेश्वरनाथ को जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं में दम घुटने की शिकायतें बढ़ रही हैं। कई लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला जा रहा है। इस घटना के बाद गुप्ताधाम समिति के सदस्यों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। गुरुवार को सदर एसडीएम अमरेंद्र कुमार ने थाना परिसर में अधिकारियों व समिति के अध्यक्ष गोपाल ¨सह खरवार के साथ बैठक कर समस्या से निबटने की रणनीति पर चर्चा की।
अध्यक्ष ने बताया कि गुफा के अंदर जलजमाव व कचरा के कारण स्थिति विकट होती जा रही है। शिव¨लग से पहले लगभग चार फीट तक पानी जमा हो गया है। भारी मात्रा में गैस उत्पन्न होने से दर्शनार्थियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। कई लोग बेहोश हो जा रहे हैं। धाम पर प्रशासन की ओर से चिकित्सा संबंधी कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है। आक्सीजन सिलेंडर भी फिलवक्त निष्प्रभावी साबित हो रहा है। वहीं मुखिया राजवंश पासवान ने कहा कि इस समस्या को पंचायत समिति की बैठक में भी प्रमुखता से उठाया गया था। परंतु प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के सहारे उनका दर्शन पूजन कर रहे है। बैठक में एसडीएम के अलावे थानाध्यक्ष संजीत कुमार भी उपस्थित थे।