सॉफ्टवेयर इंजीनियर राहुल ने महिलाओं की दर्द को पुस्तक में उकेरा
पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर व भारतीय सेना के लिए मोबाइल एप बनाने वाले स्थानीय शहर निवासी राहुल कुमार ने महिलाओं की दर्द को अपनी पुस्तक बुल एंड रेड साड़ी के माध्यम से बयां किया है।
पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर व भारतीय सेना के लिए मोबाइल एप बनाने वाले स्थानीय शहर निवासी राहुल कुमार ने महिलाओं की दर्द को अपनी पुस्तक बुल एंड रेड साड़ी के माध्यम से बयां किया है।
पुस्तक में राहुल ने अपनी पुस्तक में महिलाओं के साथ भेदभाव, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, उत्पीड़न, घरेलू हिसा व शिक्षा तथा नौकरी के दौरान होने वाली परेशानी को बयां किया है। उन्होंने महिलाओं व बेटियों को अपने अनुरूप कैरियर चुनने के लिए भी जागरूकता लाने पर बल दिया है। उनकी यह किताब राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी धूम मचा रही है। आयरलैंड की डीकेइटी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस व क्लाउड कंप्यूटिग में स्कॉलरशिप द्वारा शिक्षा प्राप्त की है। 2015 में भारतीय सेना के लिए बनाया गया एप काफी सराहा गया। इसके लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। कहते हैं कि वे सामाजिक न्याय की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे हैं। सामाजिक भेदभाव के खिलाफ वे आंदोलन भी खड़ा किए। इंसानियन फाउंडेशन व टेक स्टैंड के नाम से वे सोशल प्लेटफार्म भी विकसित किए, जहां डेढ़ लाख से अधिक लोग जुड़े हैं।