वर्षा से इंद्रपुरी बराज को जल संकट से मिली निजात
रोहतास। सोन के उपरी जलग्रहण क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से इंद्रपुरी बराज
रोहतास। सोन के उपरी जलग्रहण क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से इंद्रपुरी बराज को जल संकट से फिलवक्त निजात मिल गई है। जिससे जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। जलस्तर बढ़ने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। बाणसागर व रिहंद द्वारा पानी का संकट बता पानी देने से हाथ खड़े कर देने से सोन कमांड क्षेत्र में धान का बिचड़ा डालने को ले किसान परेशान थे। हालांकि अधिकांश जगहों पर डीजल या जहां नहर का पानी पहुंच पाया था वहां लिफ्ट कर बीज डालने को काम किसान समाप्त कर लिए थे। अब रोपनी के लिए टकटकी लगी हुई थी।
जल संसाधन विभाग मानीट¨रग सेल के कार्यपालक अभियंता अवधेश कुमार ¨सह के अनुसार सोन में जल स्तर बढ़ने से विभाग ने सभी नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचने के लिए कमर कस लिया है। तमाम नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ा गया है। इंद्रपुरी बराज के उपरी जलग्रहण क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही वर्षा से इंद्रपुरी बराज के जलस्तर में वृद्धि जारी है। झारखंड के मोहमदगंज
बराज से आज 40 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। वहीं सोन के उपरी जलग्रहण क्षेत्र से भी बारिश का पानी पहुंच रहा है। 1 जून से नहरों के खोले जाने के बाद से राज्य सरकार की पहल के बाबजूद बाणसागर व रिहंद ने इंद्रपुरी बराज को पानी देने
से हाथ खड़े कर दिए थे। केंद्रीय जल आयोग की बैठक में निर्णय के अनुसार भी जून में तय लगभग एक लाख 30 हजार क्यूसेक पानी नहीं मिलने से आठ जिलों के किसान बिचड़ा डालने हेतु पानी की मांग को ले परेशान थे। किसानों ने किसी तरह अपने जोगाड़ से बिचड़ा तो तैयार कर लिया, लेकिन रोपनी के समय पानी नहीं मिलने से समस्या आ रही थी। आद्रा नक्षत्र के अंतिम चरण में हो रही वर्षा से किसान अब धान की रोपनी में लग गए हैं।
उपरी जलग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा से बराज पर आज लगभग पचास हजार क्यूसेक से अधिक पानी सुबह में पहुंच रहा है। जिसमें 31308 हजार क्यूसेक पानी सोन में बहाया गया। हालांकि आज सभी नहरों में टेल इंड तक पानी पहुंचने लगा हैं।
आज पूर्वी संयोजक नहर में 3084 क्यूसेक व पश्चिमी संयोजक नहर में 6685 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
बराज से आज छोड़ा गया पानी
उच्च स्तरीय नहर : 1003
आरा मुख्य नहर : 3043
बक्सर मुख्य नहर: 2481
चौसा शाखा नहर : 678
बक्सर शाखा नहर : 950
गारा चौबे शाखा नहर : 608
डुमराव शाखा नहर : 850
बिहिया शाखा नहर : 500
कोइलवर वितरणी : 150
भोजपुर वितरणी : 120
करगहर वितरणी: 213