जलजमाव को लेकर भाजपा ने धरना दिया
रोहतास। प्रखंड में जलजमाव की समस्या को ले कर भाजपा के प्रदेश महासचिव राजेंद्र ¨सह के नेतृत्व
रोहतास। प्रखंड में जलजमाव की समस्या को ले कर भाजपा के प्रदेश महासचिव राजेंद्र ¨सह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रखंड गेट पर धरना दिया। भाजपा नेता ने बताया कि प्रशासन ने बिना किसी योजना के अस्पताल गेट से प्रखंड गेट तक जेसीवी द्वारा नाला खोदवा दिया गया है। दर्द इस बात का है कि बरसात के मौसम में अस्पताल गेट से प्रखंड गेट तक पांच फीट गहरा गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है, जो जानलेवा साबित हो रहा है।
राजेंद्र ¨सह ने प्रशासन से खोदे गए गड्ढे में तत्काल नाली बनवाने की मांग की। इस संबंध में मोबाइल पर डीएम ने राजेंद्र ¨सह से बात कर आश्वासन दिया कि किसी योजना में लेकर नाली निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। बीडीओ रंजीत कुमार ¨सह ने भी कहा कि डीएम से मिल कर 15 जुलाई के पूर्व ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। धरना में मंडल अध्यक्ष ¨वध्याचल केशरी, विजय क्रांति, अशोक गुप्ता, उपेंद्र ओझा, द डीपीएस के निदेशक अखिलेश कुमार, जनार्दन ¨सह, राजमणी तिवारी, भुअर ¨सह, मदन मोहन पांडेय, परमहंस राय, अनंत यादव, मनीष पांडेय, रौशन ¨सह, सोनू कुमार सहित अन्य शामिल थे।