Move to Jagran APP

जिले में धान खरीदारी ने तय की आधी राह, अबतक हुई 2.30 लाख टन की अधिप्राप्ति

सासाराम उसना के साथ अरवा चावल के सीएमआर करने की मिली अनुमति के बाद जिले में धान खरीद न

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 10:15 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 10:15 PM (IST)
जिले में धान खरीदारी ने तय की आधी राह, अबतक हुई 2.30 लाख टन की अधिप्राप्ति
जिले में धान खरीदारी ने तय की आधी राह, अबतक हुई 2.30 लाख टन की अधिप्राप्ति

सासाराम : उसना के साथ अरवा चावल के सीएमआर करने की मिली अनुमति के बाद जिले में धान खरीद ने रफ्तार पकड़ लिया है। 252 पैक्स व व्यापार मंडलों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किए जा रहे धान अधिप्राप्ति कार्य ने आधा सफर पूरा कर लिया है। अबतक 21754 किसानों से 230205.173 टन धान की खरीदारी कर फिलहाल सूबे में प्रथम स्थान पर है। पैक्सों को अरवा चावल जमा करने के लिए मिली छूट के बाद इसमें और तेजी आने की संभावना है। जिले में 15 फरवरी तक लगभग 50 हजार किसानों से धान की खरीद की जानी है।

loksabha election banner

करगहर प्रखंड 22618 टन धान खरीद कर जिले में पहले पायदान पर है। उसके बाद दिनारा 21938 व सासाराम प्रखंड 21927 टन खरीद के साथ क्रमश : दूसरे व तीसरे नंबर पर है। जिला प्रशासन द्वारा पैक्सों व मिलरों को अरवा चावल का सीएमआर देने के लिए अनुमति दिए जाने के बाद अधिप्राप्ति कार्य में तेजी आई है। अगर अधिप्राप्ति कार्य की रफ्तार यही रही तो अगले एक माह में यह जिला लक्ष्य 5.89 टन के लक्ष्य प्राप्ति के कगार पर पहुंच जाएगा। हालांकि लक्ष्य के अनुरूप जिले में धान की अधिप्राप्ति हो इसे ले डीएम द्वारा लगातार मानिटरिग भी की जा रही है। सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है कि वे तय समय में लक्ष्य को पूरा करने का कार्य करें। रैयत के साथ-साथ गैर रैयत किसानों को भी प्राथमिकता देने को कहा गया है, जिससे कि लक्ष्य को पाने में सहूलियत हो सके। जिला सहकारिता पदाधिकारी समरेश की माने तो पैक्सों व व्यापार मंडल अध्यक्षों को प्राथमिकता के आधार पर धान खरीद करने की सख्त हिदायत दी गई है। प्रखंडवार अधिप्राप्ति : 17 जनवरी 2022 तक प्रखंड क्रय केंद्र कुल किसान अधिप्राप्ति टन में

अकोढ़ीगोला 11 937 11167.600 बिक्रमगंज 11 785 8885.240

चेनारी 13 1088 12457.050 दावथ 10 906 8168.200

डेहरी 13 1017 11815.00 दिनारा 23 2249 21938.250

काराकाट 20 1525 14707.830 करगहर 20 2146 22618.650

कोचस 15 1388 1742.500 नासरीगंज 11 779 8618.400

नौहट्टा 12 638 6253.400 नोखा 16 1159 14030.483

राजपुर 08 871 9070.000 रोहतास 11 714 7784.000

संझौली 06 575 6270.100 सासाराम 20 2354 21927.220

शिवसागर 17 1374 12295.191 सूर्यपुरा 05 508 5172.200

तिलौथू 10 740 7166.500


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.