तालाब में डूबने से बालक की मौत
दिनारा : रोहतास। भानस ओपी क्षेत्र के कुशही गांव के तालाब में बुधवार को तालाब में डूबने से
By Edited By: Published: Wed, 06 Jul 2016 06:53 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2016 06:53 PM (IST)
दिनारा : रोहतास। भानस ओपी क्षेत्र के कुशही गांव के तालाब में बुधवार को तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक कुशही निवासी 13 वर्षीय बनारसी ¨सह देवपूजन ¨सह का पुत्र बताया जाता है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
ग्रामीण मनोज कुमार ¨सह ने बताया कि बनारसी घर से साइकिल से निकला था। बहुत देर होने पर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे खोजबीन शुरू कर दी। तालाब के किनारे खड़ी साइकिल को देखते ही शक के आधार पर परिजनों ने तालाब में खोजबीन करने लगे। कुछ देर बाद पानी में तैरता हुआ शव दिखाई दिया। शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पूरे गांव मे शोक की लहर दौड़ गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें