विस चुनाव को ले सोन तटीय इलाके में कॉम्बिग ऑॅपरेशन
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के झारखंड से सटे सोनतटीय इलाकों एवं सोनडीला में गुरुवार को कॉम्बिग आपरेशन प्रारंभ कर दिया गया।
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के झारखंड से सटे सोनतटीय इलाकों एवं सोनडीला में गुरुवार को कॉम्बिग आपरेशन प्रारंभ कर दिया गया। नक्सलियों के विरुद्ध यह संयुक्त छापेमारी अभियान सीआरपीएफ 47 वीं बटालियन व जिला पुलिस बल के सहयोग से चलाया जा रहा है। ताकि झारखंड चुनाव को लेकर इस क्षेत्र में उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
47 वी बटालियन के ए क्रंपनी बंजारी के सहायक समादेष्टा सुभाषचंद्र झा ने बताया कि झारखंड राज्य के हुसैनाबाद ,छतरपुर ,गढ़वा ,भवनाथपुर समेत आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्र नौहटा एवं रोहतास प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र से सटे है। झारखंड सरकार के निर्देश पर सीआरपीएफ के लॉन्ग रेंज पेट्रोरिग पार्टी द्वारा बिहार से सटे सीमा क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। इधर रोहतास जिले के यदुनाथपुर ,चुटिया, नौहटा ,रोहतास थाना की पुलिस एवं सीआरपीएफ 47 वी बटालियन के तियाराकला, नौहटा ,बंजारी कैंप द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। ताकि नक्सली झारखंड से भागकर राज्य के सीमा क्षेत्र में प्रवेश न कर पाएं। बताया कि 30 नवम्बर को झारखंड के गढ़वा, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान की ²ष्टि से यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि झारखंड में अर्ध सैनिक बलों के दबाव के कारण नक्सली इस क्षेत्र में सोन नदी के रास्ते प्रवेश न कर सके। साथ ही सभी नाव घाटों( देवीपुर, बांदू,नौहट्टा ,यदुनाथ पुर, मातियाव,पडरिया, पंडु का) पर सैप की जवान तैनात कर दिए गए है।और सी आर पी एफ की तीनों कंपनी लगातार पेट्रोलिग करते रहेंगे।छापेमारी अभियान में नौहट्टा प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह,चुटिया श्री राम चौबे,यदुनाथ पुर थानाध्यक्ष अरविद कुमार रोहतास थानाध्यक्ष सम्राट सिंह के साथ जिला पुलिस बल ,सैप जवान एवं सी आर पी एफ के जवान शामिल है।