प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिक दिखाएंगे सृजन क्षमता
रोहतास। राजगीर में 19 सितंबर से होने वाली राज्य स्तरीय 23 वीं बाल विज्ञान कांग्रेस प्रदर्शनी के
रोहतास। राजगीर में 19 सितंबर से होने वाली राज्य स्तरीय 23 वीं बाल विज्ञान कांग्रेस प्रदर्शनी के लिए स्थानीय शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में रविवार को बाल वैज्ञानिकों का उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें 16 बाल वैज्ञानिक शामिल हुए। निर्णायक मंडल ने प्रदर्शन के आधार पर 10 प्रतिभागियों का चयन किया। सायंस फार सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियों ने मौसम व जलवायु पर अपना माडल प्रस्तुत किया। सोसायटी के जिला समन्वयक सुदामा पांडेय ने बताया कि उवि दरिहट की राजनंदनी कुमारी, उवि चौखंडा चितौली के टून्ना कुमार, केके उवि संझौली के आदित्य रंजन, उवि चितांव की प्रतिमा कुमारी, डीएवी सासाराम के नीलेश कुमार, रमा रानी बालिका उवि सासाराम की सिमरन राज, शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय के पल्लव कुमार, उवि तेंदूनी की नंदिनी कुमारी, बाल वैज्ञानिक विज्ञान केंद्र सासाराम के अमरजीत प्रसाद व उवि डिलियां (डेहरी) के अमित कुमार का चयन किया गया। निर्णायक मंडल में पूर्व प्राचार्य रामाशंकर ¨सह, सत्येंद्र नारायण व सूर्यकुमार विश्वकर्मा शामिल थे। मौके पर विजेंद्र केसरी, रामकृपाल ¨सह, श्यामबिहारी चौबे, संजू कुमारी, शशिकांत तिवारी, विजय शंकर, सुधाकर मिश्रा, पूर्व बाल वैज्ञानिक अजय, मनीष समेत अन्य मौजूद थे।