धूमधाम से मना भैया दूज का त्योहार
रोहतास। अनुमंडल क्षेत्र में भैया दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाई
रोहतास। अनुमंडल क्षेत्र में भैया दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाई के दीर्घायु होने और मंगल कामना को लेकर व्रत रखा। इसके बाद गोधन कूटा और भाई को टीका लगाकर खाना खिलाय मंगलता के लिए कामना की। इस अवसर पर भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिया।
बिक्रमगंज में जगह-जगह भाई के शत्रु का प्रतीक गोबर से बनाकर बहनों ने कुटाई की। इस अवसर पर घर-घर में परंपरागत ढंग से अमर पीठा बना भाइयों को खिलाकर उसके अमरत्व के लिए ईश्वर से बहनों ने प्रार्थना की। वहीं अन्नकूट के अवसर पर दरिद्रता भगाने के लिए घर-घर में परंपरागत ढंग से घर की बड़ी महिलाओं ने सूप या बांस का बना पंखा के सहारे घर के कोने-कोने में पीट रस्म पूरा किया। इसके बाद बाहर ले जाकर उसे जलाकर दरिद्रता को भगाने का संकल्प लिया। यह परंपरा यहां प्राचीन समय से चली आ रही है। हालांकि शहरों में पहले की अपेक्षा कुछ कमी आई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी यह परंपरागत ढंग से मनाया जाता है। वहीं सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र में भैया दूज का त्योहार पारंपरिक ढंग से मनाया गया। मौके पर बहनों ने जगह-जगह गोधन कूटने की रश्म पूरी की। भाइयों के दीर्घायु होने की मंगलकामना की। दूसरी तरफ कायस्थ समुदाय के लोगों ने महाराज चित्रगुप्त की पूजा अर्चना के साथ कलम दवात की पूजा की। पूजा के बाद कायस्थ समुदाय के लोग पूरे दिन कलम से परहेज रखा।