योजनाओं को ले बीडीओ ने की बैठक
रोहतास। दो अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले जल जीवन हरियाली मिशन को ले गुरुवार को प्रखंड सभागार में बीडी
रोहतास। दो अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले जल जीवन हरियाली मिशन को ले गुरुवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ कुमुद रंजन ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की। जिसमें इस महत्वाकांक्षी अभियान की प्राथमिकता एवं लक्ष्यों के निर्धारण पर बल दिया गया।
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि इस अभियान में सबकी सहभागिता महत्वपूर्ण है। आपसी सामंजस्य से ही सफलता हासिल हो सकती हैं। बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों को दो अक्टूबर से पहले अपने अपने घरों में सोख्ता बनाने की अपील करते हुए कहा कि ओडीएफ की तरह ही इस महत्वाकांक्षी अभियान में भी सबका सहयोग अपेक्षित है। सभी को कम से कम एक एक वृक्ष लगाने की भी अपील की। प्रमुख मनोज सिंह ने भी इस अभियान पर फोकस किया। उप प्रमुख डॉ मधु उपाध्याय ने कहा कि सबसे पहले हमें कटिबद्ध होंने की दरकार है। हमें अभी से संकल्पित हो कार्य में लग जाना चाहिए तभी हम ओडीएफ की तरह अध्याय लिख पाएंगे। सीओ आशीष कुमार द्वारा जल संचय पर बल दिया गया। पीओ शैलेंद्र कुमार , बीईओ ललित मोहन , अमेठी सरपंच उत्तम कुमार , मुखिया विद्यासागर पासवान , करमैनी मुखिया सुभाष चंद्र , संझौली प्रतिनिधि रविद्र कुमार सिंह , विवेक कुमार यादव , जीविका बीपीएम रवि कुमार , वार्ड , पंच , मनरेगा जेई , रोजगार सेवक सहित प्रखंड अंचल कर्मी भी मौजूद थे।