छज्जा गिरने से मजदूर की मौत
रोहतास। डालमियानगर स्थानीय इंडस्ट्रीयल एरिया में गुरुवार को नई दीवार पर पानी डालने के क्र
By Edited By: Published: Thu, 03 Dec 2015 07:48 PM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2015 07:48 PM (IST)
रोहतास। डालमियानगर स्थानीय इंडस्ट्रीयल एरिया में गुरुवार को नई दीवार पर पानी डालने के क्रम में टीन का छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक अर¨वद कुमार 16 वर्ष शिवभजन ¨सह का पुत्र बताया जाता है। पुलिस के अनुसार अर¨वद कुमार वहां अरुण ¨सह के राइस मिल में निर्माणाधीन दीवार पर टीन के छज्जे पर चढ़ कर पानी डाल रहा था कि अचानक छज्जा धराशायी हो गया। जिसमें दबकर अर¨वद बुरी तरह घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने कहा कि अर¨वद वहां मजदूर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने इस संबंध में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें