Move to Jagran APP

शेरशाह महोत्सव : न्यू स्टेडियम में आज सजेगी सुरों की महफिल

शनिवार को आयोजित होने वाले दो दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल को दुल्हन की तरह से सजा दिया गया है। महोत्सव का आगाज प्रभात फेरी से किया जाएगा शेरशाह की जीवनी पर आधारित कार्यक्रम को लेजर शो के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 11:31 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 11:31 PM (IST)
शेरशाह महोत्सव : न्यू स्टेडियम में आज सजेगी सुरों की महफिल
शेरशाह महोत्सव : न्यू स्टेडियम में आज सजेगी सुरों की महफिल

सासाराम (रोहतास) । शनिवार को आयोजित होने वाले दो दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल को दुल्हन की तरह से सजा दिया गया है। महोत्सव का आगाज प्रभात फेरी से किया जाएगा शेरशाह की जीवनी पर आधारित कार्यक्रम को लेजर शो के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। लेजर शो इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होगा।

loksabha election banner

डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। महोत्सव की शुरूआत रेलवे स्टेशन से न्यू स्टेडियम फजलगंज तक प्रभात निकाल की जाएगी। उसके बाद कार्यक्रमों का दौर प्रारंभ होगा। शेरशाह महोत्सव का महत्व बताते हुए एक बुकलेट तथा आडियो विजुअल कंटेंट तैयार कर प्रस्तुत किया जाएगा। शेरशाह की जीवनी पर आधारित कार्यक्रम को लेजर शो के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। कहा कि शेरशाह सूरी बिहार ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत के एक पराक्रमी शासक थे। उनके द्वारा निर्मित जिला मुख्यालय स्थित शेरशाह का मकबरा अफगान स्थापत्य कला का एक बेहतरीन नमूना है, जो आज भी विश्व भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शेरशाह सूरी का मकबरा भारतीय इतिहास की एक बेमिसाल धरोहर है और रोहतास जिले को एक अद्भुत एवं विशिष्ट पहचान प्रदान करता है।

पहले दिन मल्टी परपस हाल में गोष्ठी सह मुशायरा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नूरी परवीन, सुहैल उस्मानी शमीम फाजमी, असर फरीदी, पुनम श्रीवास्तव, अहमद आजमी, फजीहत गहमरी, प्रो. गुरुचरण सिंह व जीएम अंसारी जैसे कवि शिरकत करेंगे। वहीं दोनों दिन शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में यासिर देसाई व आकांक्षा शर्मा जैसे राष्ट्रीय स्तर के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे वहीं दूसरे दिन अदिति पान, सलमान अली, रानी सिंह के अलावा रंग सेतु सूफी गायन मंडली, एकोबेटिक डांस तथा डांस ग्रुप मुंबई की टीम के अलावा स्थानीय कलाकार गीत-संगीत से समां बांधेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.