Move to Jagran APP

क्वारंटाइन सेंटर से 29 लोग गए अपने घर

प्रखंड में विभिन्न राज्यो से आए प्रवासी कामगारों के लिए प्रखंड स्तरीय 23 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें अबतक 744 कामगारों को रखा गया है। इनमें क्वारंटीन अवधि पूर्ण कर आज 29 लोग अपने घर चले गए। 14 दिनों बाद स्वास्थ्य जांच कर उन्हें घर जाने की अनुमति मिली। बीडीओ पवन कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर से 29 लोगो को घर भेजा गया जबकि विभिन्न राज्यो से प्रखंड में लोगो का आने का सिलसिला जारी है। अबतक प्रखंड स्तर पर क्वारंटाइन

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 08:20 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 08:20 PM (IST)
क्वारंटाइन सेंटर से 29 लोग गए अपने घर
क्वारंटाइन सेंटर से 29 लोग गए अपने घर

प्रखंड में विभिन्न राज्यो से आए प्रवासी कामगारों के लिए प्रखंड स्तरीय 23 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें अबतक 744 कामगारों को रखा गया है। इनमें क्वारंटाइन अवधि पूर्ण कर आज 29 लोग अपने घर चले गए। 14 दिनों बाद स्वास्थ्य जांच कर उन्हें घर जाने की अनुमति मिली। बीडीओ पवन कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर से 29 लोगो को घर भेजा गया, जबकि विभिन्न राज्यों से प्रखंड में लोगों का आने का सिलसिला जारी है। अबतक प्रखंड स्तर पर क्वारंटाइन के लिए 744 लोगो का रजिस्ट्रेशन हो गया है, जबकि आगे रजिस्ट्रेशन होने के बाद इनकी संख्या बढ़ सकती है। वहीं प्रवासी श्रमिकों ने क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि इस महामारी को रोकने के लिए 14 दिन का क्वारंटाइन आवश्यक है। वहीं इसके लिए राज्य सरकार व जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.