प्रवासियों के लिए बनाए गए 11 क्वारंटाइन सेंटर
देश के विभिन्न राज्यों में फंसे विद्यार्थी तथा मजदूरों को वापस लाने के केंद्र सरकार के निर्देश के बाद उनके लौटने पर उन्हें क्वारंटाइन करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।
देश के विभिन्न राज्यों में फंसे विद्यार्थी तथा मजदूरों को वापस लाने के केंद्र सरकार के निर्देश के बाद उनके लौटने पर उन्हें क्वारंटाइन करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में फंसे बिक्रमगंज प्रखंड के करीब पांच सौ लोगों के वापस लौटने की संभावना है। बाहर से आये सभी लोगों को मेडिकल जांच के साथ-साथ 14 दिन के लिए क्वारंटाइन करने के पश्चात ही घर जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए प्रखंड के मध्य विद्यालय दुर्गाडिह, उच्च व मध्य विद्यालय कस्तर, मध्य विद्यालय मोहनी टोला, पटेल कॉलेज बिक्रमगंज, मध्य विद्यालय जमोढी, बुनियादी विद्यालय कझाई, उच्च विद्यालय उदयडेहरी, उच्च विद्यालय नोनहर, उच्च माध्य विद्यालय रेडिया, उच्च माध्य विद्यालय घोसिया खुर्द एवं मध्य विद्यालय मैधरा करमैनी सहित कुल 11 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं।