महानंदा, कनकई, एवं परवान नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि, कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी
विगत कई दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली कनकई एवं महानंदा नदी उफना गई है। प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। लोग अपनी जान की हिफाजत में लगे हैं। लोग माल मवेशियों के साथ ऊंचे स्थलों की ओर पलायन को मजबूर हो रहे हैं। प्रखंड के लगभग दर्जन भर से उपर गांव के लोग बाढ़ से परेशान हैं। प्रखंड के काशीबाड़ी हिजली पोखरया मठुआ टोली हरिया बरडीहा मंगलपुर समेत अन्य गांवों में बाढ़ के कारण लोगों के बीच परेशानी का आलम है।
बैसा (पुर्णियां)। विगत कई दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली कनकई एवं महानंदा नदी उफना गई है। प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। लोग अपनी जान की हिफाजत में लगे हैं। लोग माल मवेशियों के साथ ऊंचे स्थलों की ओर पलायन को मजबूर हो रहे हैं। प्रखंड के लगभग दर्जन भर से उपर गांव के लोग बाढ़ से परेशान हैं। प्रखंड के काशीबाड़ी, हिजली, पोखरया, मठुआ टोली, हरिया, बरडीहा ,मंगलपुर समेत अन्य गांवों में बाढ़ के कारण लोगों के बीच परेशानी का आलम है। क्योंकि उक्त सभी गांव नदी किनारे बसा हुआ है, मवेशियों का चारा बाढ़ के पानी की भेंट चढ़ चुका है। वहीं लोगों के सामने खाने-पीने की समस्या भी धीरे- धीरे उत्पन्न होने लगी है। हांलाकि रविवार को कनकई नदी का पानी जहां काफी तेज रफ्तार से बढ़ रहा था, वहीं महानंदा नदी का पानी स्थिर था, अंचलाधिकारी चंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। संस, बायसी (पूर्णिया) : के अनुसार नेपाल की तराई में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति बिगड़ने लगी है। जोरदार बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली नदियां अब तबाही मचाने लगी है।प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली महानंदा, कनकई, वह परवान नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। तीनों नदियों का पानी क्षेत्र के निचले हिस्से में फैलने लगा है साथ ही दोनों नदियों का कटाव भी काफी तेज हो गया है । सीओ प्रवीण कुमार वत्स ने बताया कि प्रशासन द्वारा नदी के जल स्तर की मॉनिटरिग की जा रही है बाढ़ के समय पीड़ितों को किसी प्रकार की कठिनाइयों से जूझना ना पड़े इसके लिए प्रशासन स्तर पर तैयारियां की जा चुकी है। प्रखंड मुख्यालय से सटे बायसी पंचायत के वार्ड नंबर तीन पहाड़िया गांव में परवन नदी का कटाव काफी तेज हो गया है। संस,अमौर (पूर्णिया) : के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में जल स्तर बढ़ते ही नदियों उफान पर है जिससे निचले इलाके में पानी घुसने लगा है। लोग ऊंचे स्थान में जाने लगे हैं। खासकर कनकई नदी नदी का जलस्तर बढ़ जाने से कई गांव में पानी घुसने लगा है जिससे लोग काफी सहमे हुए हैं । कनकई नदी का पानी ज्ञानडोभ पंचायत के नगराट़ोल ,सिमलवारी सुरजापुर बनगवां ,बावनडोभ,हरिपुर , फकीर टोली, मुर्गी टोला में पानी घुस गया है। एक तरफ बरसात का पानी थमने का नाम नहीं ले रहा है दूसरी ओर बाढ़ का पानी लोगों को परेशान करने लगा है ।