Move to Jagran APP

यातायात व्यवस्था में लगे 10 अक्षम होमगार्ड जवानों को लौटाया

पूर्णिया। जिले में यातायात ड्युटी निभाने में अक्षम 10 होमगार्ड जवानों को यातायात डीएसपी ने जिला समाद

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:12 AM (IST)
यातायात व्यवस्था में लगे 10 अक्षम होमगार्ड जवानों को लौटाया
यातायात व्यवस्था में लगे 10 अक्षम होमगार्ड जवानों को लौटाया

पूर्णिया। जिले में यातायात ड्युटी निभाने में अक्षम 10 होमगार्ड जवानों को यातायात डीएसपी ने जिला समादेष्टा को लौटा दिया है। साथ ही पत्र लिखकर 10 सक्षम होमगार्ड जवानों की माग की है।

loksabha election banner

शहर में जाम की बढ़ती समस्या को लेकर पूर्णिया प्रक्षेत्र के आइजी विनोद कुमार से मिले निर्देश के बाद यातायात डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने सख्त कदम उठाते हुए यह कार्रवाई की है। बता दें कि वर्तमान में 80 होमगार्ड जवानों द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था संचालित की जा रही है। इसमें 10 ऐसे होमगार्ड के जवान थे जो बुढ़े होने के कारण ड्युटी निभा पाने में सक्षम नहीं थे। इधर याताताय डीएसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि यातायात ड्युटी में लगे होमगार्ड के जवानों को दो माह में ही बदल दिया जाता है। इसको लेकर नए भेजे गए होमगार्ड जवानों को ट्रैफिक नियमों से अवगत होने में 15 से 20 दिन का समय लग जाता है। इस दौरान सड़कों पर लोगों को जाम की समस्या से जुझने को मजबुर होना पड़ता है। ट्रैफिक डीएसपी ने इस बाबत जिला समादेष्टा को पत्र लिखकर यातायात व्यवस्था में भेजे गए होमगार्ड को छह माह के लिए प्रतिनियुक्त करने पर विचार करने को कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.