स्टेट डेस्क: पूर्णिया विवि के प्रोवीसी ने दिया इस्तीफा
पूर्णिया। नवस्थापित पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रथम प्रोवीसी प्रो. प्रभात कुमार सिंह ने बुधवार को पि
पूर्णिया। नवस्थापित पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रथम प्रोवीसी प्रो. प्रभात कुमार सिंह ने बुधवार को परिस्थितिजन्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन को भेजा है। इसकी सूचना मुख्यमंत्री सचिवालय और शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को भी दे दी है। प्रोवीसी ने इस्तीफे की पुष्टि की है। इस संबंध में उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
इधर मात्र छह महीने के कार्यकाल में प्रोवीसी द्वारा अचानक इस्तीफा दिए जाने से पीयू और पूर्णिया कॉलेज में लोग स्तब्ध हैं। विवि गठन को भी मात्र सात महीने हुए हैं। 18 मार्च 2018 को पीयू की स्थापना हुई थी। प्रोवीसी के द्वारा अचानक इस्तीफा दिए जाने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब 29 अक्टूबर को विवि में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित है। जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। ऐसी परिस्थिति में इस्तीफा से विवि की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इस तरह की क्या परिस्थिति बनी जिसके कारण प्रोवीसी को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पूर्व इस्तीफा देना पड़ा।
विदित हो कि प्रोवीसी प्रो. प्रभात कुमार सिंह ने 20 अप्रैल को राजभवन में अपना योगदान किया था। योगदान के बाद वे 21 अप्रैल को पूर्णिया विवि आए थे।