25 से 27 को हो सकती है ओला वृष्टि
पूर्णिया। आपदा विभाग ने तीन दिनों तक खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। आगामी 25 से 27 फरव
पूर्णिया। आपदा विभाग ने तीन दिनों तक खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। आगामी 25 से 27 फरवरी तक थंड¨रग, बारिश और ओलापात की संभावना है। इससे होने वाली क्षति से बचाव के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। इस संबंध में आपदा विभाग के अपर सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अपेक्षित कार्रवाई करने को कहा है। जिला आपदा पदाधिकारी अभिराम त्रिवेदी ने विभाग से मिले आदेश के आलोक में सभी प्रखंड विकास अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी को इस आशय की सूचना भेजी है और उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।
गत 22 फरवरी को आपातकालीन प्रबंधन समूह की बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि बिहार के ऊपर टर्फ मंडरा रहा है। इस वजह से 25 से 27 फरवरी तक पूरे बिहार में वर्षा के साथ ओलापात की संभावना है। मौसम विभाग पूर्णिया के अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि प्री मानसून का समय आ रहा है। इसी के तहत मौसम में बदलाव आया है। उपरोक्त तीन दिनों में किसी भी दिन थंड¨रग एवं ओलापात हो सकता है। बारिश भी हो सकती है। स्क्वारिल विंड की भी संभावना है। इससे जान-माल को क्षति पहुंच सकती है। फसल को भी नुकसान हो सकता है। इसके लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है तथा लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार से ही आसमान में बादल छाने की संभावना है लेकिन तापमान में अधिक गिरावट नहीं होगी। 25 से 27 तक मौसम अधिक खराब होने के आसार हैं। इसके लिए जिला आपदा विभाग ने सभी प्रखंडों के सक्षम अधिकारियों को चेतावनी भेजकर कार्रवाई करने को कहा है।